जीना इसी का नाम हैं
मौत के काली अंधी हाथों ने जब चुरालिया मेरे जीवन का सपना बेबस लाचार तनहा खड़ी थी मैं ज़िन्दगी की चौराहों पर || एक पल में जैसे मैंने सब हैं खो दिए; जीवन के रंगीन सपने हो गए बेरंग; जीने की आस ही दिल से छूट सी गयी... भटकती रही मैं मन की गलियों में, ढूँढ़ते रहे जवाब, हज़ारों सवाल थे जगे हुए - मेरे ही साथ ऐसे क्यों हुए ??? बेसहारा, बेबस घूम रही थी मैं, जब अचानक दिखी एक तिनका रौशनी की; उसके सहारे चली मैं; और मिल गयी उजाले की सौबत... देखा तो दिल के अन्दर ही से मेरे, निकल रहे थे वे किरणों की तरंग; जैसे मुझ से वह कह रही हैं - आगे बढ़ना हैं तुम्हे जीवन की ओर!